उत्तराखंडखेलधार्मिकपर्यावरण

लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए तुंगनाथ धाम से दिल्ली तक मैराथन दौड़ का शुभारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए हिमालय पर सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के मन्दिर से देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए 500 किमी मैराथन दौड़ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मैराथन दौड़ में विभिन्न राज्यों के पांच लोग शामिल है जबकि मैराथन दौड़ आगामी 24 सितम्बर को नई दिल्ली पहुंचेगी तथा गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन सौंपाकर उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए संकल्प पत्र भेजा जायेगा । मैराथन दौड़ का नेतृत्व तुंगनाथ घाटी मक्कूमठ निवासी अभिषेक मैठाणी द्वारा किया जा रहा है। गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय धावक हरियाणा निवासी सुनील शर्मा, वाण चमोली निवासी फ्लाइंग गर्ल भगरथी बिष्ट, वैरासकुंड चमोली निवासी पंकज खत्री, पुणे महाराष्ट्र निवासी देव चौधरी, पानीपत हरियाणा निवासी रोहित सिंह ने तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में पूजा अर्चना कर मैराथन दौड़ के निर्विघ्न समपन्न होने की कामना की। तुंगनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित अतुल मैठाणी, अजय मैठाणी, प्रबन्धक बलवीर नेगी सहित तीर्थ पुरोहित समाज ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ के भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचने पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी , प्रधान विजयपाल नेगी,क्षेपस जसवीर नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मैराथन दौड़ भीरी, चन्द्रापुरी, सौडी़, अगस्तमुनि, सिल्ली, रामपुर, तिलवाड़ा होकर आज रात्रि प्रवास के लिए जिला मुख्यालय रूद्रप्रयाग पहुंची। मैराथन दौड़ में शामिल अन्तर्राष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है तथा प्रति वर्ष जलवायु परिवर्तन की समस्या गम्भीर होती जा रही है इसलिए देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया तथा मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। मैराथन दौड़ में शामिल फ्लाइंग गर्ल वाण चमोली निवासी भगरथी बिष्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड के किसी भी पर्व या सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर कोई मान्यता नहीं मिली है इसलिए मैराथन दौड़ के दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकल्प पत्र सौपकर देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की जायेगी। मैराथन दौड़ का नेतृत्व कर रहे अभिषेक मैठाणी ने बताया कि मैराथन दौड़ 20 को अलकनन्दा भागीरथी संगम स्थल देवप्रयाग, 21 को ऋषिकेश, 22 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर, 23 को मेरठ तथा 24 को दिल्ली पहुंचकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकल्प पत्र भेजकर उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!