उत्तराखंडखास खबरेंदेशफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही की शुरू, बर्फ हटाने का कार्य गतिमान

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही की शुरू, बर्फ हटाने का कार्य सुचारू

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुट चुका है। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ।
इस आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग व धाम में बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है । उन्होंने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू कर दिया गया है तथा केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चरों के माध्यम से कम्पनी का जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है तथा केदारनाथ धाम में हेलीपैड के आसपास से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रा मार्ग जिन स्थानों पर छतिग्रस्त हो रखें है उन स्थानों पर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।
सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजबीर चौहान ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे अगस्त्यमुनि से आगे जिन स्थानों में सड़क मार्ग में गड्डे है उन स्थानों पर पैच वर्क वह मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!