उत्तराखंडखास खबरेंहेल्थ

श्रद्धालुओं को आपातकाल की स्थिति में हेली सेवाओं से भेजा जा रहा स्वास्थ्य केंद्र

श्रद्धालुओं को आपातकाल की स्थिति में हेली सेवाओं से भेजा जा रहा स्वास्थ्य केंद्र

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने इस वर्ष नया कीर्तिमान स्थापित किया है, यात्रा के 30 दिन में ही श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े सात लाख पार हो गई है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से अभी तक कुल 766818 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। देश- विदेश से हर दिन हजारों की संख्या में आने वालों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुव्यवस्थित हो इसके लिए जिला प्रशासन यात्रा के हर पहलू पर नजर बनाए हुए है।
बता दें, आपातकाल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के निर्देशन में केदारपुरी में किसी भी श्रद्धालु के बीमार होने या आपातकाल की स्थिति में बिना किसी देरी के उन्हें रेस्क्यू करने, स्वास्थ्य उपचार देने एवं अति आपातकाल की स्थिति में हेली सेवाओं से उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य आपातकाल की गंभीरता के हिसाब से श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल, बेस अस्पताल सहित एम्स ऋषिकेश तक रेस्क्यू कर भेजा जा रहा है। रविवार को केदारपुरी में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जब नोयडा से श्री केदारनाथ धाम दर्शनों को पहुंची नीतू सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार करवाया। डॉक्टरों द्वारा ऑक्सीजन की कमी बताए जाने पर उन्हें ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई। इसके साथ ही तुरंत हेली के माध्यम से उपचार हेतु फाटा भेजा गया। आपात स्थिति में प्रशासन का मैनेजमेंट एवं त्वरित कार्रवाई देख श्रद्धालु जिला प्रशासन की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!