उत्तराखंडएडवेंचरखास खबरेंमनोरंजनरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलसुरक्षा

एसपी ने लिया पर्यटक स्थल चोपता में व्यवस्थाओं का जायजा, व्यपारियों के साथ की वार्ता

एसपी ने लिया पर्यटक स्थल चोपता में व्यवस्थाओं का जायजा, व्यपारियों के साथ की वार्ता

पर्यटकों की सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान, हुड़दंगियों के खिलाफ होगी कार्यवाही।

ऊखीमठ। आगामी नववर्ष की पूर्वसंध्या और नववर्ष के अवसर पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने चोपता क्षेत्रान्तर्गत   व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे द्वारा ऊखीमठ व चोपता क्षेत्रान्तर्गत पहुंचकर आगामी नववर्ष के दृष्टिगत किये गये आवश्यक पुलिस प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तावित पुलिस चौकी चोपता (दुगलबिट्टा) की भूमि का भी निरीक्षण किया गया।

एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत एवं उपनिरीक्षक शिव प्रसाद ने ऊखीमठ से चोपता तक पर्यटकों के वाहनों को सुरक्षित और सुगम्य यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहनों को सही क्रम में सड़क किनारे चौड़े जगहों पर खड़ा करवाया। साथ ही इस क्षेत्र के होटल व रिजार्ट संचालकों से वार्ता कर नववर्ष को शांतिपूर्वक मनाए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। किसी भी प्रकार की अराजकता व अशांति फैलाने वाले तत्वों तथा हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस के स्तर से सख्त कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। एसपी द्वारा अधीनस्थ प्रभारियों को आगामी नववर्ष के दृष्टिगत प्रभावी पुलिस प्रबन्धन एवं सुगम्य यातायात व्यवस्था बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!