उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागरोजगारव्यापार

उद्यमियों की समस्याओं को सम्बन्धित विभाग शीघ्र करें निस्तारित : जिलाधिकारी, जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई आयोजित

उद्यमियों की समस्याओं को सम्बन्धित विभाग शीघ्र करें निस्तारित : जिलाधिकारी, जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई आयोजित

रुद्रप्रयाग। जिला उद्योग मित्र समिति एवं एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों के समस्याओं पर चर्चा की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्राप्त, उद्यमियों की समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में इकाईयों के ब्याज उपादान की स्वीकृत एवं एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरण पर स्वीकृत प्रदान की गयी। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं द्वारा बैठक में अवगत कराई गई समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए ताकि औद्योगिक बंधुओं अपने औद्योगिक इकाइयों के संचालन में किसी भी तरह से परेशानी न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह चौधरी, सहायक कोषाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार सहित जनपद के उद्यमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!