उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागरोजगार

केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रही अनियमिताओं को लेकर जिलाधिकारी के साथ केदारसभा के पदाधिकारियों ने की बैठक

केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रही अनियमिताओं को लेकर जिलाधिकारी के साथ केदारसभा के पदाधिकारियों ने की बैठक

केदारसभा द्वारा सुझाव दिया गया कि निर्माण की गति के सापेक्ष ही अनुबंध गठित किया

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत धाम में हो रहे विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में केदारसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों द्वारा जिलाधिकारी को श्री केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के संबंध में अवगत कराया गया।

आयोजित बैठक में तीर्थ पुरोहितों एवं केदारसभा द्वारा अवगत कराया गया कि मास्टर प्लान के अंतर्गत उनके द्वारा विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है लेकिन कतिपय विषयों पर जैसे पूर्व में गठित अनुबंधों के सापेक्ष भवन निर्मित कर आवंटन अभी तक भी नहीं हो पाए हैं। इसके साथ ही भूमिधरी अधिकार दिए जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही किए जाने तथा कतिपय भूमि व भवन स्वामियों को नोटिस निर्गत किए जाने के संबंध में तीर्थ पुरोहितों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केदारसभा द्वारा सुझाव दिया गया कि निर्माण की गति के सापेक्ष ही अनुबंध गठित किया जाए। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि पूर्व में गठित अनुबंध के सापेक्ष निर्माण कार्य मंदाकिनी की ओर गतिमान हैं जिन्हें इस वर्ष के उपरांत किया जाएगा। साथ ही ऐसे समस्त व्यक्तियों को उनके निर्माण स्थल में भी पूर्व में ही दाखिल कर लिया जाएगा। उन्होंने मास्टर प्लान कार्य तीर्थ पुरोहितों के हित में व समयबद्ध रूप में पूर्ण किए जाने के निर्देश अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए। साथ ही अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही मा. उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में उप जिलाधिकारी ऊखीमठ की ओर से की जानी है।
इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, किशन बगवाड़ी, तेजप्रकाश त्रिवेदी, संजय तिवाड़ी, प्रवीन चंद्र तिवाड़ी, संतोष त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!