उत्तराखंडखास खबरें

हेली दुर्घटना में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के प्रबन्धक एवं एकांटेबल मैनेजर के विरुद्ध हुआ नामजद मुकदमा दर्ज

 

रूद्रप्रयाग। केदारघाटी में आज प्रातः हेतु  केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली आर्यन एवियेशन का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया था। इस दुःखद घटना में इस हैलीकॉप्टर के पायलेट, मात्र 02 वर्ष की नन्हीं बालिका सहित कुल 07 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गयी थी।
राजस्व उपनिरीक्षक फाटा द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग को दी गयी तहरीर के क्रम में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के बेस मैनेजर विकास तोमर तथा एकाउंटेबल मैनेजर कौशल पाठक द्वारा अपने दायित्यों के प्रति बरती गई घोर लापरवाही जिससे उपरोक्त दुर्घटना कारित हुयी।
शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 28/2025 धारा 105 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 10 वायुयान अधिनियम बनाम विकास तोमर व कौशिक पाठक का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!