उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

विधायक आशा नौटियाल ने की विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा बैठक 

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अगस्त्यमुनि विकासखंड सभागार में विकास कार्यों को गति देने एवं विधायक निधि से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल की अध्यक्षता की गई। बैठक में विधायक निधि से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु विधायक निधि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा।
बैठक में संबंधित विभाग द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विधायक ने क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी,खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!