उत्तराखंडखास खबरेंगांवरुद्रप्रयागशिक्षा

सीकेएस फाउंडेशन ने बांटे 46 कंप्यूटर प्रमाण पत्र, जीआईसी भणज में दी निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। सीकेएस फाउंडेशन और टाटा ए. आई. ए के सौजन्य से क्यूंजा घाटी के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भणज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयुष,अंजलि, मोक्ष,रिया सहित १६ छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। फाउंडेशन द्वारा अब तक कुल 46 छात्रों को प्रमाण पत्र दे चुका है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पी एल आर्य,
ट्रस्टी पूनम शर्मा, डायरेक्टर प्रिया शर्मा तथा सी के एस फाउंडेशन के प्रेसिडेंट चंद्र कुमार शर्मा, शिक्षक महिपाल रावत , बीना किमोठी , प्रदीप नेगी, दीपक सिंह मौजूद रहे।
विद्यालय में छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने वाले प्रदीप नेगी की छात्र-छात्राओं ने जमकर सराहना की। छात्रों का कहना है कि बेसिक कंप्यूटर से लेकर एक्सेल सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को सरल तरीके से सिखाया जा रहा है।
छात्रा अनिशा ने बताया कि उसने 6 महीने का निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स किया है, जो भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के गरीब छात्रों के लिए यह शानदार अवसर है।
वहीं छात्र मोक्ष शर्मा ने कहा कि प्रदीप और दीपक उन्हें कंप्यूटर की बारीकियां बेहद अच्छे तरीके से सिखाते हैं। के सी एस फाउंडेशन के प्रेसिडेंट चंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों के लिए कंप्यूटर ज्ञान बेहद आवश्यक है। फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देकर छात्रों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन केवल शिक्षा ही नहीं दे रहा, बल्कि कंप्यूटर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। यह पहल पहाड़ी अंचल के युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ “डिजिटल भारत” सपने को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!