उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

नाबालिग बालिका के साथ छेडखानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये भाई पर धारधार हथियार से वार करने वाले अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रूद्रप्रयाग। नाबालिग बालिका के साथ छेडखानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वादी द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने सम्बन्धी तहरीर के आधार पर गत दिवस कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2025 धारा 118 (2), 3, 4 भारतीय न्याय संहिता तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस के स्तर से गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों को सुरागरसी व पतारसी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण

1. मकान सिंह पुत्र श्री हुकम सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।
2. हुकम सिंह पुत्र श्री मदन सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!