उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जनहित के विकास कार्यों को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन

लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनहित के विकास कार्यों को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन

ऊखीमठ। जिला पंचायत त्रियुगीनारायण वार्ड में मौजूद विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों के समाधान को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया।

जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी ने नव नियुक्त जिला अधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान उन्होंने आगामी केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को शीघ्र एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने पर विशेष जोर दिया साथ ही त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसके त्वरित मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का अनुरोध किया गया। जिला पंचायत सदस्य ने केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने, बढ़ती यातायात समस्या के समाधान के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने तथा अन्य लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।  जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही हेतु सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया। जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने कहा कि  आगामी केदारनाथ यात्रा को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन से विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि शासन – प्रशासन व आम जनमानस के आपसी सामंजस्य से केदार घाटी में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी जिससे आगामी यात्रा सीजन में केदार घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!