उत्तराखंडखास खबरें

जोशीमठ भू-धंसाव की समस्या पर सीएम से मिले महेंद्र भट्ट

जोशीमठ के प्रभावितों को देंगे हर संभव मदद : सीएम धामी
जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव का होगा बेहतर ट्रीटमेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावित होने वालों को हर संभव मदद दी जाएगी। प्रभावितों को जोशीमठ में ही स्थानांतरित या अन्य जगह पलायन कराना अथवा कोई अन्य उपाय जो भी बेहतर होगा उस पर तुरंत अमल किया जाएगा।
रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की तथा उन्होंने इन समस्याओं पर चर्चा की तत्पश्चात सीएम ने चमोली के जिलाधिकारी को शीघ्र ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं प्रभावित लोगों को यथासंभव मदद करने के निर्देश दिए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जोशीमठ में भू धंसाव की घटना को लेकर वह बेहद चिंतित हैं, जिसके चलते उनके द्वारा मुख्यमंत्री धामी से इस समस्या को लेकर मुलाकात की गई, उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जोशीमठ शहर में भूस्खलन एवं भवनों में दरार आने की वर्तमान एवं पूर्ववर्ती घटनाओं की जानकारी दी गई, उन्होंने सीएम से प्रभावित लोगों एवं कारोबारियों को इस घटना से हो रहे नुकसान की जानकारी साझा करते हुए , उन्हें अधिक से अधिक राहत व मदद पहुंचाने का अनुरोध किया।
उन्होंने स्थानीय लोगों की दिक्कतों के मद्देनजर भूगर्भीय समस्या का समाधान करने के लिए विस्तृत नीति बनाने पर जोर दिया, उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर शीघ्र विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट भेजने और प्रभावितों को संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए , उन्होंने विश्वास दिलाया कि विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट पर बिना देर किए उचित कार्यवाही की जाएगी। उसके तहत प्रभावितों का जोशीमठ में स्थानांतरित करना हो या कोई अन्य उपाय जो भी बेहतर होगा उस पर अमल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!