उत्तराखंडखास खबरेंखेलहेल्थ

सीएम धामी पहुंचे अस्पताल जाना ऋषभ का हाल, मुख्यमंत्री से बोले ऋषभ पंत गड्ढे से हुआ हादसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे मैक्स अस्पताल पहुंचे उन्होंने यहां पर डाक्टरों से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, साथ ही ऋषभ की मां सरोज पंत एवं बहन साक्षी से भी मुलाकात की और आधे घंटे से ज्यादा बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
सीएम धामी ने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया कि हादसे से पहले सड़क में गड्ढा या काली चीज उनके सामने आ गई थी इस वजह से हादसा हुआ। सीएम ने कहा कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पंत की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर नारसन के पास ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे, जबकि उनकी कार आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!