विवाह संस्कार पर 19 मार्च को त्रियुगीनारायण में व्याख्यानमाला

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से 19 मार्च को शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में भारतीय विवाह संस्कार एवं दाम्पत्य मर्यादा की प्रासंगिकता पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा।
संस्कृत भाषा के मूर्धन्य विद्वान कार्यक्रम में भारतीय विवाह संस्कार/पाणिग्रहण संस्कार की महत्ता पर विस्तृत चर्चा करेंगे। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कारों की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सतत् प्रयासरत है। कार्यक्रम के संयोजक सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा मनसाराम मैंदुली ने बताया कि व्याख्यानमाला में संस्कृत के विद्वान वक्ताओं द्वारा भारतीय विवाह संस्कार की महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल करेंगी। उन्होंने स्थानीय जनमानस एवं उत्तराखंड के प्रबुद्धजनों से सहभागिता की अपील की है।



