उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलशिक्षा

तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत पल्द्वाणी मे घोगा उत्सव का आयोजन, फुलारी टीमों महिला मंगल दलो व कीर्तन मण्डलियो ने किया प्रतिभाग

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। हिमालयन ग्रामीण विकास संस्था ऊखीमठ के तत्वावधान मे तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत पल्द्वाणी मे घोगा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न गांवों की फुलारी टीमों, महिला मंगल दलो व कीर्तन मण्डलियो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मे सभी प्रतिभागियो के साथ दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी व 7 आशा कार्यकत्रियो को विशिष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

घोगा उत्सव मे फुलारी टीमों के नृत्य व महिला मंगल दलो तथा कीर्तन मण्डलियो के धार्मिक भजनो की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। घोगा उत्सव मे विभिन्न गांवों की 18 फुलारी टीमो ने प्रतिभाग किया। घोगा उत्सव मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए तुगेश्वर महादेव मन्दिर त्यूंग के महन्त भगवान्द पुरी ने कहा कि केदार घाटी मे फुलारी महोत्सव की परम्परा युगो पूर्व की है तथा वर्तमान समय मे भी नौनिहालो व ग्रामीणो द्वारा इस परम्परा को जीवित रखने की सामूहिक पहल की जा रही है। बाल ब्रह्मचारी अरविन्द भारद्वाज ने कहा कि फुलारी त्यौहार बसन्त आगमन का ध्योतक माना गया है, देवभूमि उत्तराखंड मे ब्रह्म बेला पर घरो के आगंन मे घोगा नृत्य व फुलारियो के गीत सुनकर मन प्रफुल्लित हो जाता है जिससे मनुष्य प्रकृति के रंग मे रम जाता है। निवर्तमान प्रधान शान्ता रावत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो के आयोजन से उभरती प्रतिभाओ को उचित मंच मिलता है तथा फुलारी नौनिहालो के मन मे युगो से चली आ रही परम्परा के प्रति श्रद्धा व प्रेम बना रहता है। पूर्व प्रधान सतेश्वरी देवी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के आंचल मे बसे प्रकृति की सुन्दर हसीन वादियो व परम्पराओ के प्रति युगीन पुरूषो की अगाध प्रेम युगो से रहा है। संस्था के अध्यक्ष डाक्टर कैलाश पुष्वाण ने बताया कि संस्था द्वारा समय- समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओ को जीवित रखने की सामूहिक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे घोगा उत्सव को और अधिक भव्य रूप से मनाने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होने बताया कि घोगा उत्सव मे सभी प्रतिभागियो के साथ अपने क्षेत्रो मे विशिष्ट कार्य करने वाली दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो व 7 आशा कार्यकत्रियो को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र रावत, योगेन्द्र रावत, विजय सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी, गौर सिंह नेगी, सतेश्वरी देवी, गीता देवी, परी त्रिवेदी, सुनीता भट्ट, अरविन्द रावत, एस एस कुवर सहित विभिन्न गांवो के प्रतिभागी, महिला मंगल दलो व कीर्तन मण्डलियो के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!