उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

लक्ष्मण नेगी को पत्रकार कल्याण समिति में सदस्य की मिली जिम्मेदारी, पत्रकारों ने जताई खुशी

लक्ष्मण नेगी को पत्रकार कल्याण समिति में सदस्य की मिली जिम्मेदारी, पत्रकारों ने जताई खुशी

रुद्रप्रयाग। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी को पत्रकार कल्याण कोष और वयोवृद्ध पत्रकार सम्मान पेंशन समिति का सदस्य नामित करने पर जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर है। नेगी पिछले दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे हैं। उन्हें सदस्य नामित किये जाने पर पत्रकारांं ने प्रदेश सरकार का आभार भी जताया है।
वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण नेगी ने कहा कि जो दायित्व उन्हें मिला है, उसका वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। पत्रकारों की हर समस्या के समाधान को लेकर कार्य किया जाएगा। उन्हांने कहा कि पत्रकारों के कल्याण और सम्मान पेंशन को लेकर तेजी के साथ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते दिन देहरादून में आयोजित बैठक में 15 पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख तथा चार पत्रकारों की पेंशन के प्रस्ताव पारित हुए तथा भविष्य में पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष किया किया जायेगा। उन्हें सदस्य बनाए जाने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण, जयवर्धन काण्डपाल, सरोज देवी, अमित मैंखंडी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणेश तिवारी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, पूजा देवी, सरला रावत, भाजपा चोपता मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, काग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर सजवान,  प्रधान घिमतोली कविता नेगी, योगेन्द्र नेगी सहित वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, रमेश उत्तराखंडी, अनसूया प्रसाद मलासी, हरीश गुंसाई, बृजेश भट्ट, आशा प्रसाद सेमवाल, बद्री नौटियाल, हरेन्द्र नेगी,  सुनीत चौधरी, प्रवीन सेमवाल, रविन्द्र कप्रवाण, सहित जनपद के समस्त पत्रकारों ने खुशी जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!