उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

अगस्त्यमुनि में वृहद स्वरोजगार मेला आयोजित

अगस्त्यमुनि में वृहद स्वरोजगार मेला का हुआ आयोजन

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में वृहद स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

 

मेले का आयोजन जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में हुआ। मेले में विभिन्न विभागों की योजनाओं को मेला, प्रदर्शनी और शिविर के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार आम जनता, युवा, खासकर महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। अगस्त्यमुनि क्षेत्र में करीब 3500 महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। ये महिलाएं “लखपति दीदी योजना” के तहत अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। पशुपालन और अन्य स्वरोजगार के माध्यम से स्थानीय महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। विधायक ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है।
खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह ने बताया कि आज आयोजित मेले में सभी विभागों द्वारा प्रतिभाग कर स्टॉल लगाए गए थे जिनके माध्यम से स्थानीय लोगों को योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 35 लोगों का परीक्षण कराया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गरीबी उन्मूलन के साथ ही स्वरोजगार के अवसरों में भी व्यापक रूप से लाभ मिलता है।
मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन काफी लाभकारी होते हैं। कहा कि यज्ह मेला स्थानीय युवाओं तथा विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। जिसके लिए उन्होंने सरकार व स्थानीय प्रशासन की सराहना कर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित युवा व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!