उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गौरीकुंड हेलीपैड के समीप आया भूस्खलन , तीन बच्चे दबे, दो की मौत ….

गौरीकुंड हेलीपैड के समीप भूस्खलन , तीन बच्चे दबे, दो की मौत …….

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से कुछ दूर गांव के नीचे एक नेपाली की झोपड़ी पर खेत के ऊपर से मलबा आ जाने से मलबे में  तीन बच्चों के दबाने की सूचना प्राप्त हुई। राहत बचाव टीम मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को सकुशल तथा दो अन्य बच्चों को चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया  कि गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे गांव के नीचे एक नेपाली परिवार के ऊपर के खेत से आए मालवा की चपेट में आने के कारण तीन बच्चों के दबाने की सूचना प्राप्त हुई थी राहत बचाव टीम मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को सकुशल तथा दो अन्य बच्चों को चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि इस घटना में तीन ही बच्चों के दबने की सूचना थी जिसमें बड़ी लड़की स्वीटी 8 वर्ष छोटी लड़की पिंकी 5 वर्ष तथा एक छोटा बच्चा जो मालवे में दबे थे उनको अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से स्वीटी ठीक है जिसका उपचार किया गया है जबकि दो अन्य बच्चों को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल जा रखा है। जबकि माता जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!