एन.आई. एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने धारा 138 एन.आई. एक्ट में वांछित अभियुक्त टीकाराम पुत्र घनश्याम, निवासी ग्राम फेगू, पोस्ट नागजगई, कोतवाली गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत एनबीडब्लू वारंट जारी किया गया था। गुप्तकाशी पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को जिला कारागार भेज दिया गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा न्यायालय से सम्बन्धित मामलों और वांछित वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



