केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवीधार में 36 घंटे बाद हुई आवाजाही सुचारू..

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवीधार में 36 घंटे बाद हुई आवाजाही सुचारू…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवीधार खुमेरा के पास छोटे व हल्के वाहनों के लिए 36 घंटे बाद हुई आवाजाही सुचारू। राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू होते ही तीर्थ यात्रियों के साथ स्थानीय जनता ने ली राहत की सांस।
भारी बारिश के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवीधार में मंगलवार को लगभग 25 मीटर लंबाई में बह गया था। वहीं उस स्थान पर निर्मित पुलिया 5 मीटर भी अतिवृष्टि की चपेट में आने से ढह गई । जिस से राष्ट्रीय राजमार्ग आवाजाही हेतु पूर्ण रूप से बंद हो गया था।
मंगलबार 8 अगस्त देर सांय व बुधवार सुबह से ही तीन जेसीबी मशीनों द्वारा त्वरित गति से कार्य करते हुए उक्त बाधित सड़क मार्ग को करीब शाम 6 बजे हल्के वाहनों की आवाजाही हेतु सुचारू कर दिया गया है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अवरुद्ध मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
राजमार्ग खुलने के बाद स्थानीय जनता व केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली।



