उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ यात्रा दो घंटे प्रभावित, सोनप्रयाग में रोके गए यात्री, अब यात्रा सुचारू

केदारनाथ यात्रा दो घंटे प्रभावित, सोनप्रयाग में रोके गए यात्री, अब यात्रा सुचारू

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर तेज बारिश के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को करीब दो घंटे के लिए रोक दिया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोनप्रयाग में 400 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर रोका गया। मौसम सामान्य होने के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यात्रा को दोबारा सुचारु कर दिया गया।

केदारनाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर को तेज बारिश के चलते एहतियातन यात्रा रोकने का फैसला लिया गया। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोनप्रयाग में 400 से अधिक श्रद्धालुओं को रोक दिया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया, ताकि बारिश के दौरान पैदल मार्ग पर किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।

हालात सामान्य होने के बाद दोपहर करीब एक बजे केदारनाथ यात्रा को दोबारा सुचारु कर दिया गया। अब श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से केदारनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग एवं धाम में हो रही भारी बारिश को लेकर कुछ देर के लिए तीर्थंयात्रीयों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया। मौसम समान्य होने के बाद साढ़े बारह बजे बाद पुनः यात्रा सुचारु की गई।
प्रशासन की ओर से यात्रियों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!