उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंराजनीति

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया मदमहेश्वर घाटी का भ्रमण जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण का दिया आश्वासन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी में केदारनाथ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने  विभिन्न गांवो का भ्रमण कर जनता का आभार व्यक्त करते हुए जन समस्याएं सुनी। विधायक बनने के बाद पहली बार उनके मदमहेश्वर घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियो व क्षेत्रीय जनता ने उनका फूल – मालाओ से जोरदार करते हुए क्षेत्रीय समस्याओ से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की।

केदारनाथ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मदमहेश्वर घाटी के पाली ,फापज, मनसूना, बुरूवा ,राऊलैंक ,उनियाणा गांवो का भ्रमण कर जगह ‘ जगह आयोजित स्वागत सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत दिनो सम्पन्न हुए उपचुनाव मे आम जनता का जो सहयोग व प्यार दुलार मुझे मिला वह आजीवन अविस्मरणीय रहेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सीमान्त क्षेत्रो के सर्वांगीण विकास के लिए दर्जनो जन-कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है। उन्होने कहा कि स्थानीय युवाओ को वर्षभर रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया गया है तथा आने वाले समय मे मदमहेश्वर घाटी के हर तीर्थ स्थल को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी जिससे मदमहेश्वर घाटी मे तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा मिलने के साथ यहां के युवाओ को वर्ष भर स्वरोजगार के अवसर मिल सके। उन्होने कहा कि मदमहेश्वर घाटी को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार तथा है इसलिए मदमहेश्वर घाटी के पग – पग पर तीर्थाटन- पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए भविष्य मे मदमहेश्वर घाटी के हर तीर्थ व पर्यटक स्थल को विकसित करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होने कहा कि पंच केदारो मे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बना चुका है तथा मदमहेश्वर धाम की यात्रा मे प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है इसलिए मदमहेश्वर घाटी मे होम स्टे योजना को बढ़ावा मिलने से युवाओ को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ स्थानीय उत्पादो को भी बढ़ावा मिल रहा है तथा देश – विदेश से देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाला तीर्थ यात्री ,पर्यटक , सैलानी यहां की संस्कृति ,परम्पराओ, रीति – रिवाज से रूबरू होकर यहां से सुखद सन्देश लेकर जा रहा है। उन्होने कहा कि मदमहेश्वर घाटी मे फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के मदमहेश्वर घाटी आगमन पर जी आई सी मनसूना प्रधानाचार्य महेश प्रसाद नौटियाल ने विद्यालय भवन की छत निर्माण ,राऊलैक के ग्रामीणो ने राऊलैक- मालतोली मोटर मार्ग निर्माण तथा लैक मे पाण्डव चौक सौन्दर्यीकरण तथा उनियाणा के ग्रामीणो ने उनियाणा- पोल्दी मोटर मार्ग सहित अनेक समस्याओ से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, निवर्तमान प्रेमलता पन्त , पुष्पा पुष्वाण, सरोज भट्ट , कमलेन्द्र नेगी ,महावीर पंवार,प्रताप राणा ,भाजपा मण्डल महामंत्री दलबीर नेगी ,सजय मनवाल,राकेश धिरवाण, राजेंद्र धिरवाण, दलीप रावत,राकेश नेगी ,यशपाल पंवार सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!