
केदारनाथ उपचुनाव : भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी सहित पांच प्रत्याशियों ने किए नामांकन पत्र दाखिल, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में सीएम धामी रहे मौजूद
ऊखीमठ। जनपद की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज भाजपा, काग्रेस, यूकेडी प्रत्याशियों सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु आज भाजपा, काग्रेस, यूकेडी, पीपीआई(डेमोक्रेटिक) और निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 05 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंचे।
वही दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे।

यूकेडी आशुतोष सिंह भंडारी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान और प्रदीप रोशन रूडिया ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि आज 05 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन किए गए हैं।



