उत्तराखंडखास खबरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग
बिग ब्रेकिंग : केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आशा नौटियाल होंगी भाजपा प्रत्याशी

बिग ब्रेकिंग : केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आशा नौटियाल होंगी भाजपा प्रत्याशी
बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए अपनी प्रत्याशी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व विधायक आशा नौटियाल को अधिकृत कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।
वहीं सोमवार 28 अक्टूबर को भाजपा ऊखीमठ तहसील में नामांकन करने जा रही है। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।



