केदारघाटी की खुशी का अंडर – 16 बॉलीबाल नेशनल के लिए हुआ चयन
केदारघाटी की खुशी का अंडर – 16 बॉलीबाल नेशनल के लिए हुआ चयन
फाटा। केदारघाटी के शेरसी गांव की बेटी खुशी नौटियाल पुत्री धर्मेश नौटियाल ने कड़ी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। नेशनल अंडर-16 वॉलीबाल टीम में चयन होने पर खुशी ने साबित कर दिया किया पहाड़ की बेटियां किसी से कम नहीं। खुशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बालिका खुशी नौटियाल वर्तमान में कक्षा दस की छात्रा है जो कि माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल रायवाला में अध्ययनरत है, खुशी स्कूली क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में हमेशा अव्वल रही है, खुशी ने बॉलीबाल एवं एथलेटिक्स में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
हाल ही में आयोजित बॉलीबाल नेशनल ट्रायल कैंप रुद्रपुर (उधमसिंह नगर) में अंडर 16 में शानदार प्रदर्शन पर खुशी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। खुशी के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त है उनके द्वारा बताया गया कि खुशी की बचपन से ही खेल कूद में काफी रुचि रही है। खुशी द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करती है, शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उसकी प्रतिभा को नई उड़ान दी है। उन्होंने बताया कि खुशी की प्रारंभिक शिक्षा डॉ जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी से हुई है। खुशी की माता गृहणी है। उनकी इस उपलब्धि पर केदारघाटी में खुशी का माहौल है। पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियां अपने परिश्रम एवं प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रही है। खुशी की इस उपलब्धि पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, राज्य मंत्री ऐश्वर्य रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, ग्राम प्रधान शेरसी वीरेंद्र नौटियाल, पूर्व कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत, कमलेश भट्ट, जितेंद्र सेमवाल सहित ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी को शुभकामनाएं दी।



