उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयाग
कालीमठ घाटी के पशु बलि विरोधी गब्बर सिंह का निधन

कालीमठ घाटी के पशु बलि विरोधी गब्बर सिंह का निधन
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के पशु बलि के विरोधी गब्बर सिंह राणा (86) के निधन से पूरी कालीमठ घाटी में शोक की लहर है, शुक्रवार को उनके पैतृक घाट कुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कालीमठ घाटी के बेडुला निवासी गब्बर सिंह राणा ने आर्थिकी कमजोर होने के बावजूद भी रुद्रप्रयाग जनपद के साथ ही पौड़ी, बुंखाल, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून समेत कई स्थान पर पशु बलि के खिलाफ लोगों को जागरूक किया था। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने शोक संवेदना प्रकट की है।



