उत्तराखंडक्राइमखास खबरेंरुद्रप्रयाग

रेलवे की कार्यदायी संस्था मेघा कम्पनी के कैम्प कार्यालय में चोरी करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की सामग्री के साथ 02 अभियुक्तों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। रेलवे की कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियरिंग लिमिटेड हाल सुमेरपुर कैंप कार्यालय से चोरी किए गए समान के साथ पुलिस ने दो अभियाक्तों को गिरफ्तार किया है। मेघा इन्जीनियरिंग एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हाल सुमेरपुर जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली रूद्रप्रयाग पर शिकायत दी गयी कि उनके कैंप परिसर से कुछ लोहे के गाडर के टुकडे़ एवं सरिया व मशीन का कटिंग व्हील चोरी हो गए हैं। शक होने पर कम्पनी के कुछ अधिकारियों व उनके सिक्योरिटी इंचार्ज ने उनके कैंप के नीचे सड़क किनारे स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर जाकर देखा तो वहां उनको उनकी कम्पनी का कुछ चोरी हुआ सामान दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 379 भा0द0वि0 बनाम फरमान का अभियोग पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग से सम्बन्धित चोरी का सामान बरामद कर संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियोग में धारा 411/120 बी की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त फरमान पुत्र गालिब निवासी हरोड़ा, मुस्तकम, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश व खय्याम पुत्र नौशाद निवासी मौहल्ला, माहीपुरा, थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उक्त अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी,उपनिरीक्षक केशवानन्द पुरोहित,आरक्षी महेन्द्र राणा,आरक्षी आदेश कुमार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!