उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिरोबगड़ के वैकल्पिक मार्ग का पुलिस व लोनिवि ने किया संयुक्त निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिरोबगड़ के वैकल्पिक मार्ग का पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल व अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 रुद्रप्रयाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

रविवार को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग एवं आधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 रुद्रप्रयाग, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग व यातायात निरीक्षक के साथ सिरोबगड़ के वैकल्पिक मार्ग खांकरा से छांतीखाल होते हुए श्रीनगर मिलने वाले मोटर मार्ग का निरीक्षण किया गया। सिरोबगड़ जो कि बरसात के मौसम में नासूर बना रहता है और अक्सर यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो जाता है, ऐसे में राहगीरों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से कुछ हद तक निजात पाने हेतु वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस मार्ग पर भी कई स्थानों पर गड्ढों का भरान एवं पैच वर्क किया जाना है, इस पर लो0नि0वि0 के स्तर से कार्य किये जाने पर सहमति प्रकट की गयी।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस सुरक्षित एवं सुगम चारधाम यात्रा कराये जाने हेतु तत्पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!