उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

ऊखीमठ में पुलिस ने सड़क पर रफ्तार और इंटरनेट पर ठगों से बचाव को लेकर चलाया जन जागरूकता

ऊखीमठ में पुलिस ने सड़क पर रफ्तार और इंटरनेट पर ठगों से बचाव को लेकर चलाया जन जागरूकता

ऊखीमठ। नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने टैक्सी स्टैंड और मुख्य बाजार में जन-जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने टैक्सी चालकों और व्यापारियों को सुरक्षा के जरूरी संदेश दिए।

पहाड़ों पर सुरक्षित सफर- पुलिस ने टैक्सी चालकों को दो-टूक कहा कि तीव्र मोड़ों पर ओवरटेकिंग और तय सीमा से अधिक रफ्तार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे में वाहन चलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

यात्रियों से शालीनता- आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए चालकों को यात्रियों के साथ मर्यादित व्यवहार करने और वाहनों के कागजात दुरुस्त रखने की सलाह दी गई।

साइबर ठगों पर प्रहार- डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए व्यापारियों को समझाया गया कि वे किसी भी सूरत में अपना ओटीपी साझा न करें और लुभावने ऑफर वाले लिंक से दूर रहें।

तत्काल मदद- ठगी होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की अपील की गई।

इस जागरुकता अभियान में प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अपर उपनिरीक्षक अनिल, अपर उपनिरीक्षक राकेश, आरक्षी पंकज आरक्षी दीर्घायु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!