उत्तराखंडक्राइमखास खबरेंदेहरादूनफटाफट ख़बरें

बिग ब्रेकिंग : हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से हो रही ठगी, STF ने कराई 15 वेबसाइट ब्लाॅक

हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से हो रही ठगी, STF ने कराई 15 वेबसाइट ब्लाॅक

देहरादून।  हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइट STF ने की ब्लाॅक, चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी के मामले आ रहे हैं। इस तरह के मामलों में कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। जबकि अभी चारधाम यात्रा शुरुआत पर है, इसलिए ठग असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइटों को एसटीएफ ने ब्लाॅक कर दिया है। इन वेबसाइटों से लगातार ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। एसटीएफ ने लोगों को सलाह दी है कि वह बुकिंग करने से पहले इन वेबसाइटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।

दरअसल, उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। ,ठगी करने वाले गिरोह असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। लिहाजा एसटीएफ ने जांच के बाद 15 से अधिक ऐसे वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। जिनसे ठगी की शिकायत मिल चुकी है या ठगी की संभावना है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वह हेली सेवा बुकिंग से पहले जिसे वेबसाइट से बुकिंग कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी एकत्र कर लें। जिसे कि ठगी का शिकार न हो।

इन वेबसाइटों को किया ब्लॉक

– www.helicopterticketbooking.in
-radheheliservices.online
-kedarnathticketbooking.co.in
-heliyatrairtc.co.in
-kedarnathtravel.in
-instanthelibooking.in
-kedarnathticketbooking.in
-kedarnathheliticketbooking.in
-helicopterticketbooking.co.in
-indiavisittravels.in
-tourpackage.info
-heliticketbooking.online
-vaisnoheliservice.com
-helichardham.in
-irtcyatraheli.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!