उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

तेज़ बरसात में जवाड़ी बाईपास का मलबा घुसा आवासीय भवनों में बना खतरा, प्रभावितों ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

माई की मंडी कस्बे में घुसा जवाड़ी बाईपास का मलबा
आवासीय भवनों को बना खतरा, प्रभावितों ने प्रशासन से की सुरक्षा की मांग

रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय से सटे माई की मंडी के ठीक ऊपर बनी बाईपास सड़क का बारिश का पूरा पानी व मलबा बस्ती में आ रहा है, जिससे बस्ती को खतरा बना हुआ है। यही नहीं आवासीय भवनों में भी पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
बरसात शुरू होते ही नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग के माई की मंडी को खतरा पैदा हो गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण बाईपास रोड़ का पूरा पानी एवं मलबा माई की मंडी कस्बे में आ रहा है। यह मलबा लोगों के आवासीय घरों में घुस रहा है, जिससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो बार मलबे को साफ किया जा चुका है, लेकिन बुधवार को तेज बारिश होने से बाईपास रोड़ से बारिश का पानी एवं मलबा बस्ते के आवासीय भवनों के पीछे जमा हो गया। यही नहीं बारिश का पानी लोगों के आवासीय भवन के साथ ही सहकारी समिति भवन में घुस गया, जिससे आवासीय भवनों के साथ ही सहकारी भवन को खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते प्रशासन की ओर से कोई आवश्यक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो भविष्य में बड़ी अनहोनी घटित हो सकती है। स्थानीय निवासी एनएस कप्रवान, जीत सिंह, नरेश गौड, कमला देवी, वंदना डिमरी ने बताया कि बस्ती के ऊपर बाईपास रोड का पानी कस्बे के लिए खतरे का सबब बन रहा है। लगातार हो रही बारिश से रोड का पूरा मलबा व पानी बस्ती में घुस रहा है, जिससे लोगों को खासी दिककतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले खतरे से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!