उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग पर आया मलबा , तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रोक दी गई यात्रा 

सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग पर आया मलबा , तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रोक दी गई यात्रा

रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से राजमार्ग जगह जगह पहाड़ी से मलबा आ जाने से बाधित चल रहा है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग रूद्रप्रयाग गौरीकुंड भटवाड़ीसैन के समीप चट्टान टूटने से पहाड़ी से बोल्डर ओर मलबा आने के कारण मार्ग यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है। इस दौरान मलवा मे एक कार दबने से कार चालक घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भेज दिया गया है।

वहीं राजमार्ग सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग पर मुनकटिया से आगे मलवा आने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया है जिस कारण यात्रा को सोनप्रयाग मे रोक दिया गया है। अवरूद्ध सड़क मार्ग को जेसीबी मशीन से मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है तथा यात्रियों को भारी वर्षा के कारण सुरक्षित स्थानों में रूकने तथा मौसम ठीक होने पर ही यात्रा को शुरू करने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!