हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल स्मृति समारोह आयोजित

हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल स्मृति समारोह आयोजित
रूद्रप्रयाग। कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग द्वारा
हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल जन्म दिवस पर स्मृति समारोह पंवालिया कार्यक्रम का प्रथम बार आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल के अमर प्रेम गीतों कविताओं का वाचन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को अपनी गढ़ संस्कृति की पहचान कराना रहा। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवि मुरली दीवान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बड़े मंच पर होने चाहिए जिस से हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल के जीवन से सभी परिचित हों। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी कविताएं भी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में कलश के संस्थापक ओमप्रकाश सेमवाल ने बताया कि प्रथम बार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा जिसमें कलश संस्था के कवियों जगदम्बा प्रसाद चमोला, मन मोहन भट्ट, कुसुम भट्ट, वेदिका सेमवाल सभी के द्वारा चन्द्र कुँवर बर्त्वाल की कविताएं पढ़ी गई, साथ ही गढ़वाली कविताओं का भी वाचन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, माधव सिंह नेगी, हेमन्त चौकियाल, उर्मिला सेमवाल,सतेश्वरी नेगी आदि मौजूद रहे।



