मानसून सीजन शुरू होते ही वापस लौटने लगी हेली कम्पनियां

मानसून सीजन शुरू होते ही वापस लौटने लगी हेली कम्पनियां
फाटा। केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली कम्पनियां मानसून को देखते हुए वापिस लौटने लगी हैं। शुक्रवार को 6 हेली कम्पनियों ने अपने हेलीकॉप्टर को वापिस भेजना शुरू कर दिया है। जबकि हिमालयन हेली ,ग्लोबल वेक्ट्रा व ट्रांस भारत 24 जून तक रहेंगे।
बरसात के मौसम में हेली कम्पनियां केदारघाटी से वापिस लौट जाती हैं। मानसून अत्यधिक रहने से हेली कम्पनियां सुरक्षा के साथ ही यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए वापिस लौटने लगी हैं। शुक्रवार को पवन हंस, केस्ट्रल आर्यन, थुम्बी, एरो हेली एवं दो जगह से सेवाएं दे रहे ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर की सेवाएं बंद हो चुकी हैं।
हेलीकॉप्टर के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि ट्रांस भारत और हिमालयन हेली बरसात में भी सेवाएं देती रहेंगी। अन्य छ कम्पनियां बरसात के सीजन में वापिस लौट चुकी हैं।



