उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में मिल रहा अनुसूचित जाति के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ : अमरदेई

केंद्र सरकार की योजनाओं से अनुजाति को मिल रहा है लाभ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में मिल रहे अनुसूचित जाति के लोगों को शौचालय एवं पक्के घर
योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिये चल रहा है महा जनसंपर्क अभियान

रुद्रप्रयाग। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ जमीनी स्तर पर पात्र लाभार्थियों को मिला है और मिल रहा है। इन योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अनुसूचित मोर्चे को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के लिए कई मत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वभौमिक स्वच्छता अभियान के तहत 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई। जिमसें 2015 से 2023 के बीच 11.5 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया। जिसमें अनुसूचित समाज के लिए 1.80 करोड़ व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2016 में ग्रामीण लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना के तहत सीधे तौर पर 1.61 करोड़ से ज्यादा अनुसूचित जाति के परिवारों को लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीम एप का का शुभारंभ करत भारत में डिजिटल युग का शुरूआत हुई। जिसमें निम्न, मध्यम वर्ग के व्यापारियों, किसानों व गरीबों को डिजिटल आर्थिक ताकत प्रदान की गई। जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर वहां के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद सामाजिक न्याय व सम्मान देने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। इसके अलावा उन्होंने अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र आर्य व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!