उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंहेल्थ

कालीमठ में सेवा इंटरनेशनल के सौजन्य से हुआ आयोजित स्वास्थ्य शिविर,  118 रोगियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

लखपत सिंह राणा

कालीमठ में सेवा इंटरनेशनल के सौजन्य से हुआ आयोजित स्वास्थ्य शिविर,  118 रोगियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

गुप्तकाशी। विकासखंड ऊखीमठ के दूरस्थ क्षेत्र कालीमठ में सेवा इंटरनेशनल की सेवा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत बहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शनिवार को जनपद के सुदूर्वर्ती क्षेत्र कालीमठ में सेवा इंटरनेशनल की सेवा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत वहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 118 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में 42 रोगियों का नेत्र जाँच, 34 रोगियों का दंत परीक्षण, 20 रोगियों का स्त्री रोग, 15 आयुष परीक्षण, 64 सामान्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l स्वास्थ्य शिविर में 20 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा हेतु हायर सेंटर रेफर करने हेतु कहा गया। स्वास्थ्य शिविर में रेफर किये गए सभी रोगियों की निशुल्क शल्य चिकित्सा विवेकानंद नेत्रलाय के सहयोग से की जाएगी। शिविर में डा० विपुल, डॉo राजपाल, डाo दीपक, डाo अरुण द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर मे रक्त चाप, मधुमेह ,रक्त अल्पताb, बी एम आई परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जाँच भी की गयी।

परियोजना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी अप्रैल माह में भी किया जायेगा l
आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे सेवा इंटरनेशनल के परियोजना प्रभारी प्रदीप नेगी, जिला समंवयक् मनोज बेंजवाल, शिविर समन्वयक राहुल रावत, विजय रावत, सामुदायिक विकास अधिकारी संतोषी बुटोला, फार्मासिस्ट हरीश सिंह, निशा, ,सृजन ,सखी, सरिता एव आकस्मिक चिकित्सा टेक्नीशियन दिव्यांशु, प्रियांशु, सपना, दीपिका,दिव्या, गंभीर सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!