हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मालिक गिरफ्तार,

हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मालिक गिरफ्तार,
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद से अब्दुल मालिक फरार चल रहा था।पुलिस उसकी तलाश में देश के कई शहरों समेत नेपाल तक में छापेमारी कर रही है।
हल्द्वानी हिंसा के बाद पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया है। हल्द्वानी हिंसा के बाद से पुलिस ने उसकी संपत्ति को भी कुर्क करना शुरू किया था।
हल्द्वानी हिंसा में करोड़ों की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। हिंसा की बाद से पुलिस लगातार उपद्रवियों की धर पकड़ के लिए कार्यवाही कर रही है। हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा मोईद फरार चल रहा था। जिसमें से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी की खबर आ रही है।



