उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में भव्य हिन्दू सम्मेलन, शोभा यात्रा के साथ विभिन्न विद्यालयो के सास्कृतिक कार्यक्रम की रही प्रस्तुति

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। नगर पंचायत ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मे भव्य शोभा यात्रा व विभिन्न विद्यालयो के सास्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे । सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष और भगवा ध्वजों से वातावरण पूर्णतः धर्ममय बना रहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया। सम्मेलन मे मुख्य वक्ता डा0 सुशील कोटनाला ने सनातन धर्म की मूल अवधारणाओं, हिन्दू संस्कृति की गौरवशाली परंपरा तथा सामाजिक समरसता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक मूल्यों और नैतिक परंपराओं की रक्षा के लिए जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। सम्मेलन में आचार्य सुरेशानन्द गौड़ ने धर्मांतरण, सामाजिक विघटन, पाश्चात्य प्रभाव तथा नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा की तथा युवाओं से नशे, भटकाव और कुरीतियों से दूर रहकर धर्म, राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा, सेवा और संस्कार को हिन्दू समाज की रीढ़ बताते हुए इनके संरक्षण पर बल दिया गया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में पिरोने की आवश्यकता है। उन्होने सनातन परंपराओं, मंदिरों की रक्षा, धार्मिक आयोजनों के संरक्षण और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आवाहन किया । सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए ओकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग ने समाजहित में कार्य करने, धार्मिक आयोजनों को सशक्त बनाने और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की बात कही। सम्मेलन आयोजक सन्दीप पुष्वाण ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही जबकि संचालन पूर्व प्रधान जगदीश लाल ने किया। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी , केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी , चार धाम तीर्थ पुरोहित समाज प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष त्रिवेदी , भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी , गजेन्द्र चौधरी , डी एस पुजारी , सुरेन्द्र दत्त नौटियाल, खण्ड कार्यवाहक प्रह्लाद पुष्वाण, विनोद सेमवाल, रमेश चन्द्र सेमवाल, गजपाल रावत , सभासद बलवीर पंवार, प्रधान मनवर नेगी , प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी , रघुनाथ सिंह नेगी , रेखा रावत, विनोद रावत, तेज प्रकाश त्रिवेदी , कर्मवीर बर्त्वाल, चन्द्र मोहन उखियाल, सुधा नेगी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!