
अवैध शराब कारोबारियों पर व्यापार मंडल गौरीकुंड की बड़ी कार्यवाही,
गौरीकुंड की छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की मांग।
रूद्रप्रयाग/फाटा। गौरीकुण्ड व्यपार संघ और नव युवक मंगल दल ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया है।
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुण्ड में व्यपार संघ और नव युवक मंगल दल ने एक अनूठी पहल शुरू की है, बाजार क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही शुरू की जा रही है। जिसमें दोनों का संयुक्त अभियान अपर बाजार स्थित नेपालियों के डेरों से शराब बरामद कर की जा रही है। जिसे इनके द्वारा मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। तथा उन्हें अगली बार इस प्रकार का कार्य करने पर डेरा खाली करने हेतु भी कहा गया। साथ ही मकान मालिक को भी इस प्रकार के अवैध कारोबार को बंद करवाने हेतु कहा जा रहा है।
व्यपार संघ अध्यक्ष गौरीकुण्ड रामचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि व्यपार संघ और नवयुवक मंगल दल की पहल पर हफ्ते में दो दिन नेपाली मूल के निवासियों के डेरों पर छापे मारकर शराब बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया गया, साथ ही उन्हें इस प्रकार का कार्य दुबारा न करने हेतु कहा गया। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा सोचनीय विषय है आखिर इतने बैरियर चैक पोस्ट को पार कर शराब गौरीकुण्ड तक कैसे पहुंच रही है, उन्होंने पुलिस विभाग से इस प्रकार गौरीकुण्ड की छवि धूमिल करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।



