उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गढ़वाल मण्डल अपर निदेशक पशुपालन ने किया पशुचिकित्सालयों का स्थलीय निरीक्षण, विभागीय कार्यों की समीक्षा

दो दिवसीय रूद्रप्रयाग भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल मण्डल अपर निदेशक पशुपालन ने किया पशुचिकित्सालयों का स्थलीय निरीक्षण, विभागीय कार्यों की समीक्षा

रूद्रप्रयाग। जनपद रूद्रप्रयाग के दो दिवसीय भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पहुंचे गढ़वाल मण्डल के अपर निदेशक (पशुपालन) डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने विभिन्न पशुचिकित्सालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुचिकित्सालय गुप्तकाशी, चंद्रापुरी, अगस्त्यमुनि एवं सुमाड़ी भरदार का दौरा कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने सभी पशुचिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चिकित्सालयों में अभिलेखों को पूर्णतया अद्यतन रखें। इसके साथ ही उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक हैं, अतः इनका प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

निरीक्षण के दूसरे दिन अपर निदेशक ने रामपुर में केदारनाथ यात्रा हेतु विभाग द्वारा आयोजित अश्वशक्ति स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पशुचिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान उपयोग होने वाले घोड़ों, खच्चरों की फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए सभी तय मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, किराए के भवनों में संचालित पशुचिकित्सालय गुप्तकाशी एवं सुमाड़ी भरदार की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए डॉ. जंगपांगी ने स्थानीय प्रशासन एवं नगरपालिका के सहयोग से विभागीय नाम पर जमीन पंजीकृत कर भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी (सीवीओ) रुद्रप्रयाग को दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से सीवीओ डॉ आशीष कुमार, डॉ बबलू कुमार, डॉ सत्येंद्र यादव, डॉ. राजीव गोयल एवं डॉ. बी.एम. गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!