महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने किए बदरी-केदार के दर्शन

बद्रीनाथ/केदारनाथ। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को बदरी – केदार की यात्रा पर पहुंचे।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज परिवार सहित प्रातः 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान बद्री केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा की व श्रद्धालुओं से भी मिले। मंदिर समिति कर्मचारियों ने उन्हें उन्हें प्रसाद भेंट किया। उसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शनों के लिए रवाना हुए।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज परिवार सहित विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे। धाम पहुंचने पर उनका श्री बद्री-केदार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की ओर से भव्य स्वागत किया। पूर्व सीएम ने तकरीबन आधा घंटे तक बाबा केदार का जलाभिषेक करने के अलावा पूजा-अर्चना की।
केदारनाथ धाम पहुंचने से पहले उद्धव ठाकरे बद्रीनाथ पहुंचे थे। बद्रीनाथ धाम में भी उन्होंने पूजा-अर्चना संपंन की।



