त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक
उखीमठ। पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली आगमन को लेकर मनसूना में लगने वाले त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले के लिए मेला समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मध्य बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसहमति से संजय मनवाल को अध्यक्ष बनाया गया।
त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला समिति की आज शनिवार को मनसूना में बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से संजय मनवाल को अध्यक्ष राकेश धिरवाण को उपाध्यक्ष दलवीर नेगी को सचिव श्रीमती नर्वदा देवी को कोषाध्यक्ष और फगण सिंह पंवार संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इससे पूर्व मेला समिति अध्यक्ष देवेन्द्र पंवार का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला पंचायत सदस्य बिनोद राणा व अन्य प्रतिनिधियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम कृष्ण रावत, प्रधान रांसी कुंती देवी, प्रधान पाली प्रेमलता पंत, बुरूवा सरोज भट्ट, गैड राजेश्वरी देवी, गिरिया प्रताप सिंह राणा, पूर्व मेला सचिव बिनोद बुरियाल , योगेन्द्र भट्ट, जशवन्त सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी दी गई। साथ ही न्याय पंचायत मनसूना क्षेत्र के सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, महिला मंगदल, युवक मंगलदल व्यापार संघ मनसूना, पूर्व मेला समिति सभी को आयोजन समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
मेला संरक्षक विनोद राणा और अध्यक्ष संजय मनवाल ने कहा कि इस वर्ष भी त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला समिति मनसूना को भव्य व व्यापक बनाया जायेगा। समय से सभी तैयारियां शुरू की जायेंगी। इस अवसर पर मेला समिति के नयीं कार्यकारिणी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।



