ग्राम पंचायत सदस्यों के पांच दिवसीय जनरल ओरिएंटेशन प्रशिक्षण का हुआ समापन
ग्राम पंचायत सदस्यों के पांच दिवसीय जनरल ओरिएंटेशन प्रशिक्षण का हुआ समापन
फाटा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत न्याय पंचायत फाटा में पांच दिवसीय जनरल ओरिएंटेशन प्रशिक्षण का आज विधिवत समापन किया गया।
न्याय पंचायत फाटा में 2 दिसंबर से पांच दिवसीय जनरल ओरिएंटेशन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें 12 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं 79 ग्राम सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिदिन अलग – अलग विषयों की जानकारी दी गई जिसमें मुख्यत: 73 वें संविधान संशोधन के प्रावधान, उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम, पंचायत राज व्यवस्था एवं ग्राम पंचायत गठन, कृत्य एवं अधिकारी की जानकारी दी गई। वहीं 15 वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग, ई ग्राम स्वराज तथा सूचना का अधिकार अधिनियम, यूसीसी सहित विभिन्न विषयों के संबंध में बताया गया।
प्रशिक्षण के समापन पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण मूल्यांकन कर सर्टिफिकेट जनरेट किए गए।

मास्टर ट्रेनर डॉक्टर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में 12 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों को पंचायती राज एक्ट, सतत् विकास लक्ष्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, 09 थीम, ओ.एस.आर, पंचायत के अभिलेख, वित्त व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि विषयों पर गहनता से जानकारी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी कुदरत राज राणा ने प्रशिक्षण के महत्व और इसके उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पूजा खड़का, बिंद्रा तिवारी, चंद्र मोहन उखियाल, अशोक खड़का, मदन भट्ट सहित ग्राम प्रधान तथा वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।



