उत्तराखंडखास खबरेंगांवरुद्रप्रयाग

ग्राम स्युपुरी के आवासीय भवनों में लगी आग, फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू

आग लगने की सूचना पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और फायर सर्विस ने त्वरित रिस्पांस कर आग पर पाया काबू,

रूद्रप्रयाग। जनपद के स्युपुरी गांव के कुछ घरों में एकाएक आग लग गई है, जो तेजी से अन्य घरों की तरफ फैल गई तथा इस आग में कुछ व्यक्तियों के फंसे होने की सम्भावना हुई। जिसकी सूचना तत्काल आपदा प्रबंधन को दी गई।

आज प्रातःकाल लगभग 06:45 बजे आयुष नेगी पुत्र मस्तान सिंह नेगी, निवासी ग्राम स्युपुरी थाना रुद्रप्रयाग द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गयी कि स्युपुरी गांव के कुछ घरों में आग लग गई है, जो तेजी से अन्य घरों की तरफ फैल रही है। उक्त सूचना पर फायर स्टेशन रतूड़ा से फायर यूनिट रेस्क्यू यूनिट तथा चौकी दुर्गाधार का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर टीम, चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा उपलब्ध संसाधनों तथा स्थानीयों ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया तथा आग को आस पास के भवनों में फैलने से रोका गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण पानी गर्म करने के लिए लगाई इमर्शन रोड में अचानक शार्ट सर्किट होना पाया गया। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा किये गये इस कार्य की स्थानीय जनमानस द्वारा प्रशंसा की गयी है, कि इनके अथक प्रयासों से ही आग पर काबू पाया जा सका एवं बड़ी हानि होने से पूर्व ही उसे रोका गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!