उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

आबकारी विभाग ने 15 अगस्त से अब तक 60 लीटर अवैध शराब की बरामद,

चार लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा 15 अगस्त से अब तक विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश बंगवाल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों के साथ ही वाहनों, होटलों एवं ढाबों की समय-समय पर चेकिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से अब तक की गई कार्रवाई में 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा चार व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!