उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षासेना

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी में भी सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैदी से तैनात

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी में भी सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैदी से तैनात

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सहित निचले इलाकों में हुई बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया। बर्फबारी से धाम सहित निचले इलाकों में शीतलहर से ठंड बढ़ गई है।

हिमालय में चारों ओर कई फीट बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है वहीं इस हाड़ कपा देने वाली ठंड और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रूद्रप्रयाग पुलिस के जवान और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान धाम में पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। धाम की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए जवान बर्फ के बीच गश्त कर रहे हैं। बर्फबारी के कारण आवागमन के रास्तों पर जमा बर्फ को साफ करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जवान निरंतर सहयोग कर रहे हैं। पुलिस और आईटीबीपी का यह संयुक्त दल किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। संचार व्यवस्था और आपदा प्रबंधन के उपकरणों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ जवानों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी संपत्तियों और पुनर्निर्माण कार्यों के ढांचे सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!