उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ‘सराहनीय सेवा पदक’ से होंगे सम्मानित

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ‘सराहनीय सेवा पदक’ से होंगे सम्मानित

​रुद्रप्रयाग। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व देश भर के पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पदकों की घोषणा की गई है। इस प्रतिष्ठित सूची में जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।
​श्री घिल्डियाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
​ प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान हेतु चयनित किया है।
​इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबोध कुमार घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।
​एसपी रुद्रप्रयाग ने अपने संदेश में कहा श्री घिल्डियाल को मिला यह पदक उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए गौरव की बात है। इससे पुलिस बल के अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
​जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुलिस उपाधीक्षक महोदय को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!