उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ में खच्चर के गले में फंसा डस्टबिन का ढक्कन, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

कई दिनों से परेशान होने की सूचना

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां एक खच्चर के गले में डस्टबिन का ढक्कन फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह ढक्कन पिछले कई दिनों से खच्चर के गले में फंसा है और उसे पकड़ने में परेशानी के कारण अब तक निकाला नहीं जा सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खच्चर को पकड़ने और उसके गले से ढक्कन निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस घटना के सामने आने के बाद खच्चर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि यह खच्चर किसी व्यक्ति का है। ऐसे में संबंधित पशु स्वामी से अपील की गई है कि यदि वह अपने खच्चर की पहचान करता है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर उसकी मदद करे।

घटना ने धाम में पशुओं की देखभाल और कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर डस्टबिन का ढक्कन खच्चर के गले में कैसे फंसा और कई दिनों तक उसे निकालने की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी, यह जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और पशु सेवा से जुड़े जिम्मेदार लोगों से तत्काल हस्तक्षेप कर खच्चर के गले से ढक्कन निकालने तथा उसकी जांच और उपचार कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!