तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महिलाएं अनेक पर्यटक स्थलो की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता से हुई रूबरू

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिम्मोत्थान सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान मे उड़ान स्वायत्त सहकारिता मनसूना से जुडी 15 सदस्यीय महिलाओ का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के बाद ऊखीमठ लौट गया है। तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान महिलाये जाखधार बणसू सहित अनेक पर्यटक स्थलो की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता से रूबरू हुई तथा कृर्षि विज्ञान केन्द्र जाखधार के वैज्ञानिको द्वारा महिलाओ को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाये । मिली जानकारी के अनुसार उड़ान स्वायत्त सहकारिता मनसूना एकीकृत कृर्षि क्लस्टर से जुडी महिलाओ का 15 सदस्यीय दल खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का के निर्देशन पर गुरूवार को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के लिए ऊखीमठ से रवाना हुआ तथा शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के बाद शनिवार को दल वापस लौट आया है।
कृर्षि विज्ञान केन्द्र जाखधार मे डा0 अंकित डोगरियाल द्वारा महिलाओ को उद्यान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी जबकि डा0 अंशुल औषधीय पादपो की जानकारी दी । डा0 निवेदिता ने महिलाओ को जैविक खेती , मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया । जिला थ्रीमैटिक एक्सपर्ट भूपेन्द्र बडोनी ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रशिक्षण व सुझाव दिये । एन आर एल एम ब्लॉक मिशन मैनेजर रणजीत रावत ने बताया कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर , स्वावलंबी बनाना है साथ ही प्रशिक्षण मे मौजूद विभिन्न महिलाओ को डेरी फार्म , सब्जी उत्पादन, मौन पालन, लोकल फार बोकल के तहत मंडुवे के बिस्कुट व कैक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । उन्होने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण के तहत महिलाओ को जाखधार सहित अनेक पर्यटक स्थलो की सुन्दरता से रूबरू करवाया गया। इस मौके पर सतीश सत्कारी , आशीष रावत, अर्चना देवी, मीना देवी, रेखा देवी, आरती देवी, सरिता देवी ,प्रेमलता पन्त, सागरा देवी , दर्शनी देवी, मौजूद रहे।



