सीतापुर के समीप देर रात्रि खाई में गिरा डंपर , चालक की हुई मौत

सीतापुर के समीप देर रात्रि खाई में गिरा डंपर , चालक की हुई मौत
रूद्रप्रयाग/ फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप देर रात्रि डंपर खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई।
बुधवार देर रात्रि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर जीएमवीएन के समीप एक डंपर वाहन UK13CA0399 खाई में गिर गया, जिसकी सूचना परिचालक द्वारा तत्काल 112 को दी गई, सूचना पाकर सोनप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची, देर रात्रि दो बजे एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई में गिरे घायल चालक श्रीचंद सिंह पुत्र नत्थी सिंह उम्र 40 वर्ष फापंज उखीमठ निवासी का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस वाहन के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, वहीं उक्त व्यक्ति की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते मे मृत्यु हो गई। कोतवाली सोनप्रयाग प्रभारी देवेंद्र असवाल ने बताया कि देर रात्रि डेल्टा द्वारा सूचना दी गई कि सीतापुर के समीप हादसा हुआ है, सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई ,देर रात्रि खाई में गिरे उक्त घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भिजवाया गया, जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई।



